नशे में धुत्त रजिस्टार गिरफ्तार

बहादुरगंज : शराब पीने के मामले में नशे में धुत्त बहादुरगंज निबंधन कार्यालय के रजिस्टार विनय कुमार को पुलिस ने गुरूवार को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया है़ इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन रजिस्ट्री करने व कराने के लिए काफी लोग निबंधन कार्यालय पहुंचे थे़ परंतु रजिस्टार विनय कुमार कार्यालय से नदारद […]

बहादुरगंज : शराब पीने के मामले में नशे में धुत्त बहादुरगंज निबंधन कार्यालय के रजिस्टार विनय कुमार को पुलिस ने गुरूवार को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार किया है़ इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन रजिस्ट्री करने व कराने के लिए काफी लोग निबंधन कार्यालय पहुंचे थे़

परंतु रजिस्टार विनय कुमार कार्यालय से नदारद थे़ अन्य सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रजिस्टार का इंतजार करते करते लोगों का जब सब्र का बांध टूट गया तो वे लोग कार्यालय परिसर में हंगामा करने लगे़ हंगामा धीरे धीरे सड़क जाम करने तक पहुंच गया़ मामले की सूचना मिलते ही बहादुरगंज बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ सहदुल हक एवं थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन मौके पर पहुंच लोगों केा समझाने का प्रयास करने लगे़ तभी रजिस्टार विनय कुमार शराब के नशे में धुत्त होकर निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे़ नशे की हालत में रजिस्टार को देख लोग और

आक्रोशित हो गये़ परंतु मौके पर थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन रजिस्टार को गिरफ्तार कर थाना ले आये़ वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बहादुरगंज अस्पताल में रजिस्टार विनय कुमार की मेडिकल जांच करायी गयी़ चिकित्सक सोहेल अहमद खान ने रजिस्टार द्वारा शराबका सेवन करने की पुष्टि की है़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन भी ब्रेथ इन्हेलाइजर से रजिस्टार की जांच के लिए जिला मुख्यालय से बहादुरगंज के लिए रवाना हो गये है़ उल्लेखनीय है कि नये उत्पाद अधिनियम के बाद बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शराब पीने के मामले में गिरफ्त में आने वाले विनय कुमार दूसरे पदाधिकारी है़ इससे पहले वन पदाधिकारी को भी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर रहने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भजा गया था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >