गिरफ्तार होंगे आरोपी : एसपी

छेड़खानी. एएनएम ने की दो युवकों पर प्रतिदिन छेड़खानी की शिकायत एनआरसी के पीछे स्थित मुहल्ले में रहने वाले दो युवक दीपक पासवान एवं प्रकाश पासवान कार्यालय आने जाने के क्रम में एएनएम के साथ छेड़खानी करते है़ तंग आकर महिला बुधवार को शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंच गई़ किशनगंज : सर ड्यूटी पर जाने […]

छेड़खानी. एएनएम ने की दो युवकों पर प्रतिदिन छेड़खानी की शिकायत

एनआरसी के पीछे स्थित मुहल्ले में रहने वाले दो युवक दीपक पासवान एवं प्रकाश पासवान कार्यालय आने जाने के क्रम में एएनएम के साथ छेड़खानी करते है़ तंग आकर महिला बुधवार को शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंच गई़
किशनगंज : सर ड्यूटी पर जाने के दौरान दो युवक रास्ते में छेड़ते है़ं आज तो हद ही हो गयी, विरोध किया तो दोनों युवकों ने अभद्र गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है़ बुधवार को पुलिस अधीक्षक के पास आवेदन लेकर पहुंची किशनगंज एनआरसी में कार्यरत एएनएम अनिता कुमारी ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी़ पीड़िता ने एसपी राजीव मिश्रा को बताया कि वे रोज सुबह 7 बजे एनआरसी ड्यूटी के लिए जाती है़
इसी दौरान एनआरसी के पीछे स्थित मुहल्ले में रहने वाले दो युवक दीपक पासवान एवं प्रकाश पासवान उसके साथ छेड़खानी करते है़ अनिता ने बताया कि रोज की भांति बुधवार को वे एनआरसी जा रही थी तभी गेट पर दोनों युवकों छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर दोनों युवकों ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी़ दोनों युवकों का व्यवहार देख वह एनआरसी में प्रवेश कर गयी़ दोनों युवकों ने पीछे से उसपर पत्थर चलाया़
जिससे एनआरसी की खिड़की का शीशा टूट गया़ पीड़ित एएनएम की व्यथा सुन एसपी श्री मिश्रा ने महिला थानाध्यक्ष को उक्त दोनों आरोपी लड़के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया़ एसपी श्री मिश्रा ने कहा कि आरोपी युवकों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा़ उन्होंने पीड़ित एएनएम को सुरक्षा करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही दोनों आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में होगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >