बेटे पोतों के सहारे वोट देने पहुंचे दिव्यांग मतदाता

बहदुरगंज : पांचवे चरण में मंगलवार को दिव्यांग वोटरों ने भी लोकतंत्र में जबदस्त रूचि दिखायी़ अलग अलग पंचायतों के मतदान केंद्रों पर कोई व्हील चेयर पर बैठकर बूथों तक आया तो कोई अपनी बैशाखी स्वरूप अपने बेटे व पोते के कंधे का सहारा लेकर पहुंचे़ इसी क्रम में नेशनल एकेडमी हाई स्कूल गांगी के […]

बहदुरगंज : पांचवे चरण में मंगलवार को दिव्यांग वोटरों ने भी लोकतंत्र में जबदस्त रूचि दिखायी़ अलग अलग पंचायतों के मतदान केंद्रों पर कोई व्हील चेयर पर बैठकर बूथों तक आया तो कोई अपनी बैशाखी स्वरूप अपने बेटे व पोते के कंधे का सहारा लेकर पहुंचे़ इसी क्रम में नेशनल एकेडमी हाई स्कूल गांगी के बूथ नंबर 269 पर आंख से दिव्यांग रही 50 वर्षीय मोकीला खातुन अपने दोनों बेटे के कंधे पहुंची़ दिव्यांग दुर्गापुर बनगामा पंचायत के बूथ नंबर 11 मध्य विद्यालय हरीभाषा रूपनी पर 22 वर्षीय इरशाद आलम उत्साहित अंदाज में व्हील चेयर पर सवार होकर बूथ पहुंचे़

इसी क्रम में झिलझिली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहमानगंज के बूथ संख्या 116 पर 85 वर्षीय लाचार वृद्ध सहत लाल सिंह अपने पोते के कंधे पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे़ जबकि 85 वर्षीय जीतनी देवी उम्र के इस पड़ाव में भी लाठी के सहारे ही दुर्गापुर बनगामा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमबाड़ी देवड़ी बूथ संख्या 4 पर वोट करने पहुंची़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >