बहदुरगंज : 5वें चरण में मंगलवार को पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया़ व्यवस्था के क्रम में जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित व पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की गाड़ी अलग अलग बूथों तक जाने के क्रम में मुख्य सड़कों पर दौड़ लगाती रही़ जिसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक, एएसपी अनिल कुमार, एसडीपीओ कामिनी वाला, डीडीएलआर नीरज कुमार दास सहित शामिल थे़
बाद में दोपहर की गर्मी के पश्चात यहां बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कंट्रोल कक्ष में वापसी पर डीएम श्री दीक्षित व एसपी श्री मिश्रा चुनाव की समाप्ति तक मॉनेटरिंग करते हुए पल पल की जानकारी लेते रहे़ इधर पंचायत चुनाव में खूब हो रहा है नोट के बदले वोट का खेल़ 14 मई को होने वाले पंचायत चुनाव के पहले बाजार से 50 व 100 के नोटों का गायब हो जाना इसी तरफ इशारा कर रहा है़ ठाकुरगंज प्रखंड के किसी भी इलाके में इन दिनों 100 एवं 50 के नोट आसानी से नहीं मिल रहे़ पिछले चुनाव से सबक लेकर उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में दोनों नोट जमा कर लिये थे ़
