नेपालगढ कॉलोनी में चोरी

किशनगंज : शहर के ठाकुरबाड़ी रोड नेपालगढ कलोनी में बीती रात चोरों ने शिवानन्द ठाकुर के घर 2 लाख रुपये मुल्य के जेवरात सहित 50 हजार नगदी व लैपटॉप की चोरी की घटना को अंजाम दिया़ चोर घर की दीवाल फांद कर घर के अंदर प्रवेश कर गये़ उसके बाद घर के दो कमरों का […]

किशनगंज : शहर के ठाकुरबाड़ी रोड नेपालगढ कलोनी में बीती रात चोरों ने शिवानन्द ठाकुर के घर 2 लाख रुपये मुल्य के जेवरात सहित 50 हजार नगदी व लैपटॉप की चोरी की घटना को अंजाम दिया़ चोर घर की दीवाल फांद कर घर के अंदर प्रवेश कर गये़ उसके बाद घर के दो कमरों का ताला तोड़ कर जेवरात लेकर चलते बने़ घर का सामान बिखरा पड़ा था़ घटना के वक्त घर में कोई नहीं था़ घर के मालिक अपनी बेटी की शादी के लिये अपने पैतृक गांव मधेपुरा गए थे़ सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच पुलिस चोरी की घटना की जाँच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >