प्रतिभागियों ने शतरंज में किया उम्दा खेल का प्रदर्शन

किशनगंज : जलपाईगुड़ी के टाउन क्लब में आयोजित की गयी तृतीय ओपेन एजग्रुप चेस चैंपियनशीप में भाग लेकर अपने जिले की शतरंज टीम वापस लौटी गई . इस टीम में मुकेश कुमार, रोहन कुमार, प्रत्युष कुमार, रौनक कुमार एवं राजीव रंजन शामिल थे़ ये सभी खिलाड़ी शतरंज प्रशिक्षक तथा संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल […]

किशनगंज : जलपाईगुड़ी के टाउन क्लब में आयोजित की गयी तृतीय ओपेन एजग्रुप चेस चैंपियनशीप में भाग लेकर अपने जिले की शतरंज टीम वापस लौटी गई . इस टीम में मुकेश कुमार, रोहन कुमार, प्रत्युष कुमार, रौनक कुमार एवं राजीव रंजन शामिल थे़ ये सभी खिलाड़ी शतरंज प्रशिक्षक तथा संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार के छात्र है़

टीम के वापस लौटने पर संघ के महासचिव शंकर नारायण दता एवं श्री कर्मकार ने जानकारी दी कि इस खुली प्रतियोगिता में बिहार बंगाल समेत आस पास के राज्यों के कुल 311 खिलाडि़यों ने भाग लिया़ इन खिलाडि़यों को अंडर 10, 13 एवं अंडर 18 के आयु वर्गों में बांट कर प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया़ अंडर 13 आयु वर्ग में जिले के मुकेश कुमार 7 में से 6 अंक अर्जित कर उपविजेता बने़ उनके अग्रज रोहन कुमार ने भी 5.5 अंक अर्जित की और उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ़

अंडर 18 आयु वर्ग में प्रत्युष कुमार 5 अंक अर्जित करने में सक्षम हुए और उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ़ रौनक कुमार को 4 अंक के साथ 24वां एवं राजीव रंजन को 3 अंक के साथ 52वां स्थान प्राप्त हुआ़ इनमें से शीर्ष के तीन विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ नगद राशि क्रमश: एक हजार, 8 सौ एवं 5 सौ रूपये प्राप्त हुए़ शतरंज संघ परिवार के सभी सदस्यों ने इस परिणाम को उत्साहवर्धक बताया तथा संघ के द्वितीय कार्यकारी अध्यक्ष युगल किशोर तोषणीवाल, प्रवीण गोविंद, मंजू देवी, डा शेखर जालान, डाॅ एम आलम, डा एमएम हैदर, दीप कुमार, मनीष जालान, आलोक कुमार, सुनील जैन, धीरज जैन,मनीष जैन, रवि राय, चंदन केशरी, मंजू झा, अमृता, आरती दता, रचना सुदर्शन सहित दर्जनों लोगों ने इन्हें इनकी सफलता पर बधाई दी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >