किशनगंज : पांचवे चरण का मतदान आज पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा़ स्वच्छ मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ चुनाव में जिला परिषद सदस्य की तीन सीटों सहित सभी बीस पंचायत के कुल 518 पदों के लिए वोट डाले जायेंगे़ जिसके लिए 1761 उम्मीदवार मैदान में है़ प्रशासन शांितपूर्ण चुनाव कराने के िलए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है़ ़ प्रखंड क्षेत्र की कुल 133191 मतदाता 277 मतदान केंद्रों पर अपना अपना मत डालेंगे़
आज 1761 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
किशनगंज : पांचवे चरण का मतदान आज पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा़ स्वच्छ मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ चुनाव में जिला परिषद सदस्य की तीन सीटों सहित सभी बीस पंचायत के कुल 518 पदों के लिए वोट डाले जायेंगे़ जिसके लिए 1761 उम्मीदवार मैदान में है़ प्रशासन शांितपूर्ण […]

जिन पदों के लिए वोट डाले जायेंगे उसमें बहादुरगंज के 3 जिला परिषद सदस्य, 20 मुखिया, 20 सरपंच, 27 पंसस, 274 पंचायत वार्ड सदस्य एवं 274 पंच सदस्य शामिल है़ बताते चले कि अलग अलग पंचायतों से वार्ड मेंबर व पंच मेंबर के कुल 100 पदों पर निर्विरोध रूप से चुनाव संपन्न हो चुका है़
पंच सदस्य के 87 तथा वार्ड सदस्य के 13 उम्मीदवार शामिल है़
मारपीट में मुखिया पुत्र को आयी चोट
बहादुरगंज : पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले सोमवार की दोपहर झिंगाकांटा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहगांव समीप कथित तौर पर रुपए बांटे जाने के सवाल पर अलग अलग मुखिया प्रत्याशी पक्ष के बीच झड़प हो गई है़ जिसमें निवर्तमान मुखिया पुत्र शौकत अली के सिर पर मामूली चोट भी लगी है़ सोमवार की दोपहर अचानक रुपये बांटे जाने की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के प्रत्याशी मुक्तार आलम व उनके समर्थकों ने हो हल्ला के बीच हमला बोल दिया़ इधर घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं मामले की जानकारी से अवगत हुए़ हालांकि तब तक मामला शांत हो चुका था़
चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज
छत्तरगाछ : पोठिया थाना में तीन प्रत्याशियों के विरुद्ध बीडीओ संदीप कुमार पांडे ने पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन किये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़लाबाड़ी पंचायत मुखिया प्रत्याषी आलिया खातुन का पोस्टर हल्दा गांव वार्ड 13 स्थित बिजली पोल पर चस्पा मिला़
वहीं पहाड़कट्टा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मेहर बानू का पोस्टर रतवा मदरसा स्थित सड़क के किनारे बिजली पोल पर चस्पा मिला़ वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से प्रत्याशी विजय कुमार शीतलपुर पंचायत स्थित खजुरबाड़ी चौक में सड़क के किनारे बिजली पोल पर चस्पा मिला़ तीनों प्रत्याशियों के पोस्टरों की वीडियोग्राफी कर जब्त कर लिया गया है़