कलकतिया फार्म काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आज

पाठामारी : कलकतिया फार्म ठाकुरगंज स्थित नव निर्मित काली मंदिर में आज होगी प्राण प्रतिष्ठा़ आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां कोलकाता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए प्रकांड विद्धानों द्वारा पूरी कर ली गयी है़ कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम 5 बजे से सुंदर कांड के पाठ से किया जायेगा़ इस […]

पाठामारी : कलकतिया फार्म ठाकुरगंज स्थित नव निर्मित काली मंदिर में आज होगी प्राण प्रतिष्ठा़ आज होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां कोलकाता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए प्रकांड विद्धानों द्वारा पूरी कर ली गयी है़ कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम 5 बजे से सुंदर कांड के पाठ से किया जायेगा़ इस पाठ को कोलकाता के काली घाट से आये पुरोहित संपन्न करायेंगे़

इसके बाद सोमवार सुबह 8 बजे भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन होगा़
तत्पश्चात दोपहर 12.30 बजे से मुख्य कार्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा़ महाप्रसाद एवं भंडारण का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जायेगा़ संध्या सात बजे से स्थानीय एवं बाहर से आये कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा़ बताते चलें कि कलकतिया फार्म के नथूनी देवी सोनकर ने जब यहां जमीन ले खेतीबाड़ी का कार्य प्रारंभ किया तभी से उनके मन में आया कि कोलकाता के काली घाट जैसा एक मंदिर का निर्माण कराया जाये़ अपने इसी कार्य को अमलीजामा पहनाते हुए उन्होंने आज सार्वजनिक काली मंदिर निर्माण कराया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >