किशनगंज : शुक्रवार को एक ट्रक में लदा जब्त विदेशी शराब असली है या नकली इसकी जांच की जायेगी़ उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चालक को तो जेल भेज दिया गया है़ उन्होंने आशंका जतायी है कि चालक जिस प्रकार बार बार विभाग को गुमराह कर रहा था उससे यह भी लग रहा है कि शराब के साथ जब्त किये गये चालान भी फर्जी है़
उन्होंने कहा कि जेल भेजा गया चालक ने शुक्रवार को तीन बार उत्पाद आरक्षी को चकमा देकर भागने की कोशिश की थी़ उन्होंने कहा कि अगर चालान सही है तो 56 बोतल शराब कम कैसे हुआ़ उन्होंने कहा कि अन्य जिले से भी खबर आती है कि 1 लीटर की शराब की बोतल पकड़ी गयी़ सवाल उठता है कि बिहार में अभी तो पूर्ण शराबबंदी है लेकिन पहले भी 1 लीटर वाली बोतल बिहार में नहीं मिलती थी़ उन्होंने कहा कि चालान में बंगाल के धनतोला और डालकोला का जिक्र है तो फिर किशनगंज का परमिट क्यों नही़ उन्होंने कहा कि चालक ने पहले कहा कि ट्रक में टायर लोड है।
उसके बाद जांच पदाधिकारी को बोला गोली मार देगें और उसके बाद कहा कि बियर की बातले है़ सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर चालक इतना बरगला क्यों रहा था़ उन्होंने कहा कि सबसे हैरानी वाली बात यह है कि अब तक कंपनी की ओर से कोई सूचना या पूछताछ नहीं की गयी है़ उन्होंने कहा कि सभी 550 कार्टून शराब को जब्त कर लिया गया है़
