नौिनहाल को िशक्षा सबसे बड़ी सेवा: डीएम

किशनगंज : शिक्षा आपकी जिंदगी को बुलंदी तक पहुंचा सकती है़ बच्चे बेहतर ढंग से तालीम हासिल करें और इसमें सभी मिलजुल कर सहयोग करे़ उक्त बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बालाजी वेलफेयर सोसायटी के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही़ उन्होंने बालाजी वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि […]

किशनगंज : शिक्षा आपकी जिंदगी को बुलंदी तक पहुंचा सकती है़ बच्चे बेहतर ढंग से तालीम हासिल करें और इसमें सभी मिलजुल कर सहयोग करे़ उक्त बातें जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बालाजी वेलफेयर सोसायटी के 13वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही़ उन्होंने बालाजी वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह गरीब तथा अनाथ बच्चों को शिक्षा दे रही है जो बहुत अच्छा काम है़ हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए़

सोसायटी के अध्यक्ष शंकर माहेश्वरी ने बताया कि 13 साल पहले सामाजिक कार्य के उद्देश्य से सोसायटी की स्थापना की गयी थी़ आज सोसायटी द्वारा गरीब एवं अनाथ बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र तथा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है़

हम इससे भी बेहतर करना चाहते हैं और इसके लिए प्रयासरत है़ं समारोह में डीएम पंकज दीक्षित तथा पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का भी वितरण किया़ जिलधिकारी ने पढ़ने वाले दो अनाथ बच्चे संगीता कुमारी एवं प्रितम कुमार को सरकारी लाभ प्रदान करने की घोषणा की़

डीएम एवं एसपी ने स्वयं खाना वितरण कर बच्चों को खाना खिलाया़ इस अवसर पर सचिव मिक्की साहा, सदस्यों में उतम मितल, प्रकाश बोथरा, राहुल बोथरा, नवीन काशणीवाल,संजयमोदी, नागर मल छावड़,प्रमानंद यादव, अनुप कुमार उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >