पंचायत चुनाव : सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
असामाजिक तत्वों व राष्ट्रविरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वे चुनाव को प्रभावित न करें.
दिघलबैंक : पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा को चुनाव शुरू होने से पहले सील कर दी जायेगी तथा मतदान समाप्ति के उपरांत ही सीमा पर सुचारू रूप से आवागमन प्रारंभ होगा़ ये जानकारी एसएसबी के दिघलबैंक कंपनी प्रभारी रंजीत कुमार ठाकुर ने दी है़ उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है़ असामाजिक तत्वों व राष्ट्रविरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि वे चुनाव को प्रभावित न करें.
केंद्रों पर पहुंचे मतदान कर्मी
बुधवार दोपहर से मतदान कर्मियों का संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंचना जारी है़ गुरुवार देर शाम तक सभी केंद्रों पर मतदानकर्मियों की टीम पहुंच चुकी है़
पर्दानशीं महिलाओं की पहचान के लिए नियुक्त की गयी महिला मतदान कर्मी को अग्रिम राशि का भुगतान कर दिया गया है़
सीमा पर बरती जा रही है विशेष सतर्कता
मतदान केंद्र संख्या 164 से होगी लाइव वेब कास्टिंग
दिघलबैंक ़ चौथे चरण के पंचायत चुनाव में दिघलबैंक के तुलसिया पंचायत के एक मतदान केंद्र संख्या 164 पर लाइव वेब कास्टिंग की तैयारी पूरी हो गयी है़ आयोग के निर्देश के आलोक में वहां आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिये गये है़ चिन्हित किये गये बूथ पर ऑपरेटर के अलावे तकनीकी पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है़ चुनाव आयोग का यह नया प्रयोग है जिसका इस्तेमाल इस बार पंचायत चुनाव में किया जा रहा है़
