सेंटर बदलने की मांग को ले डीएम से मिले छात्र

किशनगंज : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष मो अमन राज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मारवाड़ी कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर एसडीओ से मिला. अमन राज ने कहा कि विगत दो वर्षों से विश्वविद्यालय द्वारा मारवाड़ी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है. उन्होंने […]

किशनगंज : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस का विधानसभा अध्यक्ष मो अमन राज के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मारवाड़ी कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदलने की मांग को लेकर एसडीओ से मिला. अमन राज ने कहा कि विगत दो वर्षों से विश्वविद्यालय द्वारा मारवाड़ी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा है.

उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज का स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा केंद्र जो फिलहाल अररिया कॉलेज अररिया किया गया है इसे बदलने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की जाये. छात्र-छात्राओं ने एक सुर में कहा कि अररिया जाने आने हेतु समय पर एक भी बस नहीं है
जबकि तृतीय स्नातक खंड में कुल 1632 परीक्षार्थी है जिसमें 800 से अधिक छात्राएं है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य जिला में गरीबी काफी है और लगभग दो तिहाई परीक्षार्थियों के लिए अररिया में प्रवास कर परीक्षा देना संभव नहीं है. छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि अररिया कॉलेज अररिया परीक्षा केंद्र रद्द कर कटिहार के किसी सरकारी व सरकार द्वारा वित पोषित कॉलेज कर दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >