पौआखाली वार्ड संख्या नौ की स्थिति नारकीय

पौआखाली : पौआखाली पंचायत का सबसे रिहायशी वार्ड 9 इन दिनों कुव्यवस्था का शिकार बना हुआ है. अस्पताल के पीछे वाले मुहल्ले में गेनुवा ठाकुर, गौरव दत्ता, सुदीप सिन्हा के घर ठीक सामने ईंट सोलिंग सड़क पर बना गड्ढा जल जमाव व कीचड़ से लबालब रहने के कारण मुहल्ले वासी सहित राहगीरों को बेहद परेशानी […]

पौआखाली : पौआखाली पंचायत का सबसे रिहायशी वार्ड 9 इन दिनों कुव्यवस्था का शिकार बना हुआ है. अस्पताल के पीछे वाले मुहल्ले में गेनुवा ठाकुर, गौरव दत्ता, सुदीप सिन्हा के घर ठीक सामने ईंट सोलिंग सड़क पर बना गड्ढा जल जमाव व कीचड़ से लबालब रहने के कारण मुहल्ले वासी सहित राहगीरों को बेहद परेशानी हो रही है. मुख्य सड़क से मुहल्ले के बीचोबीच ईंट सोलिंग सड़क इंटर हाई स्कूल सड़क तक बेहद जर्जर स्थिति में होने से सड़क में जल जमाव एक मुख्य समस्या है. जल जमाव व दुर्गंध के चलते सड़क होकर दोपहिया वाहनों का परिचालन बंद है.

स्कूली बच्चों को आने-जाने में होती है दिक्कत
सड़क होकर स्कूली बच्चों व शिक्षकों को भी परेशानी बढ़ गयी है. छात्राएं साइकिल लेकर चलना बंद कर दिया है. बगल में महादलित टोला ननकार के लोगों के आने-जाने के लिए यह मुख्य सड़क है. सबसे बड़ी बात कि इस सड़क होकर एक बड़ी आबादी अस्पताल और मार्केट या मुख्य सड़क तक पहुंचने का माध्यम है. किंतु सड़क की वर्षों से जर्जर हालत उन आबादी को अन्य मार्गों का सहारा लेना मजबूरी हो गया है.
क्या कहते हैं मुहल्लेवासी
मुहल्ला वासी बसंत कुमार सिन्हा, द्वय लाल राय,गौरव दत्ता, आदेश लाल राय आदि ने कहा कि इस सड़क की दयनीय हालात पर जनप्रतिनिधियों को कभी तरस नहीं आया. सड़क के उधार के लिए जनप्रतिनिधियों को संवेदनशील होने की जरूरत है. राहगीरों व. मुहल्ले वासियों के दर्द को समझाने की जरूरत है. सबसे रिहायशी वार्ड का हाल इतना खराब हो सकता है. हम उम्मीद नहीं कर सकते है जनप्रतिनिधियों से.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >