महानंदा में डूबने से युवक की मौत गोताखोर ने नदी से निकाला शव

मृतक राजा राम बलियाडेगा निवासी छत्तीस राम का था पुत्र किशनगंज : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला पंचायत स्थित बलियाडेंगा गांव के एक 32 वर्षीय युवक का महानंदा नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक राजा राम बलियाडेगा निवासी छत्तीस राम का पुत्र था. रविवार की सुबह वह गांव के बगल में स्थित महानंदा […]

मृतक राजा राम बलियाडेगा निवासी छत्तीस राम का था पुत्र

किशनगंज : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला पंचायत स्थित बलियाडेंगा गांव के एक 32 वर्षीय युवक का महानंदा नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक राजा राम बलियाडेगा निवासी छत्तीस राम का पुत्र था. रविवार की सुबह वह गांव के बगल में स्थित महानंदा नदी में नहाने के लिए गया था. नहाने के दौरान ही अचानक वह डूबने लगा.
नदी के किनारे आस-पास मौजूद लोग उसे डूबता देख आये और बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. राजा राम के डूबने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी.
महानंदा में डूबने…
उसके परिजन सहित पूरा गांव घटना स्थल पर जमा हो गये. गांव के ही कई गोताखोर नदी में कूद कर राजा राम की तलाश शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सीओ रमण कुमार, सदर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय भी मौके पर पहुंच गये. लगभग चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद राजाराम का शव बरामद किया जा सका. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >