दिघलबैंक(किशनगंज) : रविवार को टप्पू बाजार में हीरो मोटरसाइकिल कंपनी का साहू मोटर्स शो रूम का उद्घाटन जिला से आये मुख्य अतिथि जेडी मोटर्स के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल एवं राजेंद्र ज्वेलर्स ऑनर दादा साहेब मोरे ने फीता काट कर किया. इससे पूर्व साहू मोटर्स के प्रोपराइटर जादु लाल साहू उनके पुत्र धर्म पाल भारती व सत्य पाल भारती ने मेंही दास के तैल चित्रपर पुष्पांजलि अर्पित की.
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेडी मोटर्स के निदेशक अनिल अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि शो रूम के उद्घाटन से अब लोगों को टप्पू बाजार में ही मोटरसाइकिल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा. वहीं दादा साहेब मोरे ने साहू मोटर्स के ऑनर जादू लाल साहू व व्यवस्थापक धर्म पाल, सत्य पाल भारती की सराहना की और कहा कि किसी भी बाजार व शहर का विकास वहां के उद्योग धंधे पर निर्भर करता है.
तुलसिया मुखिया रिजवान अहमद ने कहा कि बाजार के विकास के लिए व्यवसायियों को उत्साह व संरक्षण देने की जरूरत है. ताकि वे अपना कारोबार बढ़ा सके. रोजगार को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोग व बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलता है. वहीं पूर्व प्रमुख ब्रज मोहन झा ने कहा कि साहू मोटर्स प्रखंड का पहला शो रूम है. शो रूम ऑनर अपने ग्राहक को हर सुविधा मुहैया कराये तो लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस अवसर पर कन्हैया मोटर्स बहादुरगंज ऑनर संजय भगत, सुशांत कर्मकार, शिव कुमार अग्रवाल, कर्ण कुमार गणेश, शिव नारायण गणेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे. उद्घाटन के दिन चार मोटरसाइकिल की बिक्री हुई.जिसमें पहले ग्राहक नरेश साह को उपस्थित मुख्य अतिथि द्वारा गाड़ी की चाभी दी गयी. सत्य पाल भारती ने बताया कि शो रूम के साथ वर्कशॉप, स्पेर पाटर्स का भी व्यवस्था किया गया.
