पाठामारी : गुरुवार रात्रि प्रखंड मुख्यालय से सटे चुरली पंचायत के धोबीभीट्ठा गांव में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गये. आग बुझाने में एसएसबी कामत बस्ती बीओपी के जवानों ने अथक प्रयास किया. लोगों के सूचना के बाद फ्रायर ब्रिगेड व ठाकुरगंज थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन तब तक सब कुछ जल कर खत्म हो चुका था. अंचलाधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे.
आगलगी की घटना में धोबीभीट्ठा के रवि महतो, राजेश महतो, लक्षमण महतो व महेंद्र सरदार कुल चार लोगों के चार गाय दो बछड़े व 2 बकरी सहित अनाज, नकद 20 हजार रुपये के साथ घर के साथ सामान जल कर राख हो गया. अंचल प्रशासन की ओर से अगलगी पीडि़त प्रत्येक परिवारों को 68 सौ रुपये नकद, 50 किलो चावल व 50 किलो गेहूं प्रदान किया गया है. आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
