पंचायत का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : राजीव

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत से राजीव पासवान ने गुरुवार को नामांकन किया. चुरली पंचायत के नावडुबा निवासी राजीव पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद पंचायत के सर्वांगीण विकास का दावा किया और कहा पंचायत के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का फायदा आम जन […]

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत से राजीव पासवान ने गुरुवार को नामांकन किया. चुरली पंचायत के नावडुबा निवासी राजीव पासवान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद पंचायत के सर्वांगीण विकास का दावा किया और कहा पंचायत के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का फायदा आम जन तक नहीं पहुंच पा रहा है. सरकार की हर योजना का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसका प्रयास करूंगा. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का सही कार्यान्वयन कर पंचायत की तस्वीर बदलने का प्रयास करूंगा. अपने साथ हर वर्ग का समर्थन का दावा राजीव पासवान ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >