केडीसीए कप पर गाड़ीवान मुहल्ले की टीम का कब्जा
किशनगंज : केडीसीए द्वारा चलाये जा रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइल मुकाबला रविवार को खेला गया. मैच के दौरान ऐसोसिएशन के प्रेसिडेंट पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन मौजूद थे. मैच देखने हजारों की तादाद में लोग आये हुए थे.मुकाबला इतना रोमांचक था कि दर्शकों ने इसका भरपुर आनंद लिया. जिला स्तरीय इस क्रिकेट मुकाबला […]
किशनगंज : केडीसीए द्वारा चलाये जा रहे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइल मुकाबला रविवार को खेला गया. मैच के दौरान ऐसोसिएशन के प्रेसिडेंट पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन मौजूद थे. मैच देखने हजारों की तादाद में लोग आये हुए थे.मुकाबला इतना रोमांचक था कि दर्शकों ने इसका भरपुर आनंद लिया. जिला स्तरीय इस क्रिकेट मुकाबला में कुल 22 टीमों ने भाग लिया था. उसमें से सिर्फ दो टीम आर्यन क्रिकेट क्लब तथा गाड़ीवान मुहल्ला ही पहुंच पायी.
टॉस जीत पर आर्यन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाये. जवाब में गाड़ीवान मोहल्ला ने 21.2 ओवरों में 9 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. अपने टीम को जिताने में मुख्य किरदार निभाने वाले वसीम खान को मैन ऑफ द मैच दिया गया. श्रृंखला के सबसे बेहतर खिलाड़ी का सम्मान रन अप टीम के अमर सहनी
को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया. पूरी श्रृंखला में एक मात्र शतक जड़ने वाले विकास पासवान(एसवाईसीसी) के तरफ से खेलते है उनको भी पुरस्कृत किया गया. फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर को बाहर से बुलाये गये थे. जिनमें नैयर अली एवं दिलीप कुमार झा जो बीसीए में अंपायर है. स्कोरिंग इंतखाब अनवर तथा कामेंट्री इरसाद आलम ने किया. विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते हुए एसपी श्री रंजन ने कहा कि खेल से संवर सकती है युवाओं की तकदीर बशर्तें वे पूरे समर्पण के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करें. उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. इस मौके पर केडीसीए के महासचिव शमीम अहमद लाडले, राज कुमार डोगरा, संदीप चक्रवती, शमीत अजीजी आदि मौजूद थे.