खुलासा . बस स्टैंड निर्माण कार्य में अनियमितता, डीएम ने दिया जांच का आदेश

काम रोकने का निर्देश जारी जिला वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुराने व जर्जर बस स्टैंड के स्थान पर तीन करोड़ 99 लाख रुपयों की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड में व्यापक पैमाने पर धांधली का मामला प्रकाश में आया है. किशनगंज : जिले वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के […]

काम रोकने का निर्देश जारी

जिला वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुराने व जर्जर बस स्टैंड के स्थान पर तीन करोड़ 99 लाख रुपयों की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड में व्यापक पैमाने पर धांधली का मामला प्रकाश में आया है.
किशनगंज : जिले वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पुराने व जर्जर बस स्टैंड के स्थान पर 3 करोड़ 99 लाख रुपयों की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड में व्यापक पैमाने पर धांधली का मामला प्रकाश में आया है.
अगले आदेश तक काम बंद रखने का निर्देश
स्थानीय लोगों द्वारा धांधली की शिकायत जिलाधिकारी से किये जाने के बाद मामले की जांच के लिए निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे नप के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने भी लोगों की शिकायत को सही पाया और अगले आदेश तक निर्माण कार्य बंद करने का आदेश जारी कर दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर श्री कुमार ने बताया कि संवेदक द्वारा नियमों को ताक पररख कर व्यापक पैमाने पर घपलेबाजी किये जाने के पुख्ता सबूत मिले है. उन्होंने कहा कि नप के इंजीनियरों के टीम के द्वारा निर्माण स्थल की जांच की जा रही है तथा जांचोपरांत जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.
उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन बस स्टैंड का निर्माण बिहार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को करना था. परंतु बुडको ने 10 प्रतिशत कम राशि पर ग्लोबल इंडस्ट्रीज बेगुसराय को बस स्टैंड निर्माण का ठेका दे दिया है.उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ करने के 1 वर्ष के भीतर कार्य समाप्त कर देना था.परंतु कतिपय कारणों से कार्य संपन्न करने में विलंब हो गया है. श्री कुमार ने कहा कि नगर परिषद को मात्र कार्य की गुणवत्ता के देख रेख की जिम्मेवारी सौंपी गयी है तथा इसके लिए इंजीनियरों की टीम का गठन भी कर लिया है.
उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल पर बोर्ड का न लगाना, निर्माणाधीन स्थल के ड्राइंग व इस्टीमेट की कॉपी उपलब्ध न होना. उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल के बीम में भी स्टील रॉड की कटौती पायी गयी है. जिस कारण निर्माण स्थल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे है.
क्या कहते हैं साइड इंचार्ज
इस संबंध में साइंड इंचार्ज फैज आलम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित बोर्ड लगाने का कोई प्रावधान नहीं है. परंतु कार्य की गुणवत्ता के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >