720 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है

किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह एवं सहायक अवर निरीक्षक शिवपूजन कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन को रोक कर तलाशी ली.इस दौरान पिकअप वाहन से 720 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर सुजीत बरोई को गिरफ्तार किया है. साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >