किशनगंज: रांची के होटवार जेल में चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिये जाने की खबर मिलते ही शुक्रवार को शहर के लालू समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. स्थानीय खगड़ा स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमउद्दीन के आवास पर राजद समर्थकों ने जम कर जश्न मनाया. इस मौके पर राजद समर्थकों द्वारा जम कर आतिशबाजी कर एवं मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया गया. इस मौके पर उपस्थित राजद के वरिष्ठ नेता उस्मान गनी, मो नसीम, प्रमोद कुमार पप्पू, सादिक इकबाल, मनजर हसनैन, राजव, अब्दुल हन्नान, मो अली फारूख, फुलबाबु, मैशर आलम आदि ने भी अपने अपने ढंग से खुशी का इजहार किया.
विधायक आवास पर भी बंटी मिठाई
स्थानीय चूड़ीपट्टी स्थित राजद कार्यालय में शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिये जाने को लेकर जिला राजद कार्यकारिणी के सदस्यों ने जम कर अपनी खुशी का इजहार किया. इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा जम कर आतीशबाजी भी की. इस मौके पर राजद के जिला उपाध्यक्ष देवेन यादव ने कहा कि न्याय की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि लालू यादव को जमानत दिये जाने से आम लोगों की आस्था न्याय पालिका पर बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राजद सुप्रीमो जेल से बाहर आयेंगे और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे. इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव एकरामुल हक बागी, फारूख आजम, हाजी सुभान, नुरूल इस्लाम, शीतल प्रसाद यादव, रफीक आलम, अबुजर, शमशाद आलम, कुतुब आलम, हरमुज आलम, रेहान, गणोश, शौकत, शिवधर राय, आमना मंजर, मजहरूल हसन, राजेंद्र यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
