माघ पूर्णिमा पर मनायी गयी गुरु रविदास की 649वीं जयंती

शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं,

ठाकुरगंज रविवार को ठाकुरगंज में भक्ति, समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस दौरान डीडीसी मार्केट में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण राम के द्वारा किया गया. इस दौरान मौजूद मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा यह दिन समाज में भाईचारे का संदेश देता है. अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि संत रविदास ने जातिवाद के खिलाफ लड़कर मानवता का संदेश दिया और वे 15वीं सदी के एक महान समाज सुधारक व कवि थे. जदयू नेता ने संत रामदास को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश आज भी प्रासंगिक है. प्रो दिलीप यादव ने कहा कि रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं, जो समाज में समरसता और समानता का संदेश देती हैं. इस दौरान अतुल सिंह, अशोक राम, किशोर राम, रोशन पासवान, छोटे राम, सकलदेव पासवान, राजेश करनानी, अमरजीत चौधरी, मनोज पासवान, आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >