दिघलबैंक : धनतोला पंचायत के पिपला, खाड़ीटोला, कमाती पिपला, धनतोला हाट गांव के ग्रामीणों ने सड़क और बिजली के मुद्दों को लेकर उच्च विद्यालय पिपला में सोमवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.
गांव वासियों ने कहा कि आजादी के 68 साल बीतने के बाद भी इस क्षेत्र की इस बुनियादी समस्या के प्रति किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. विधायक, सांसद सहित मुख्यमंत्री को भी फैक्स के माध्यम से जानकारी दी गयी. लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. स्थानीय स्तर पर भी पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया. ग्रामीण तुराफ अली, खगेंद्र सिंह, हरि प्रसाद साह, कैलाश गोस्वामी, मो दरास, मो सावन, दयानंद गणेश, चुहालाल गणेश, जय सिंह, विनोद गोस्वामी ने कहा कि हजारों लोगों का हस्ताक्षर करा कर एक आवेदन वोट बहिष्कार का प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा जायेगा.
