आग लगने से छह घर जले

दिघलबैंक : हरूवाडांगा सुलतानगंज शेरशाहवादी टोला में आग लग जाने से छह घर जल गये. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें अब्दुल रौफ, अब्दुल शोएब, मो मुस्तफा, मो सुलतान, अब्दुल जब्बार, बिलायती अली के घर जल […]

दिघलबैंक : हरूवाडांगा सुलतानगंज शेरशाहवादी टोला में आग लग जाने से छह घर जल गये. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें अब्दुल रौफ, अब्दुल शोएब, मो मुस्तफा, मो सुलतान, अब्दुल जब्बार, बिलायती अली के घर जल कर राख हो गये.

अगलगी में अनाज, कपड़ा, जेवर और रुपया सहित अन्य चीज जल कर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ. लोगों द्वारा अग्निशमन दस्ता को सूचना दी गयी, जिसके पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवारों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक कोई मदद नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >