खोईंछा भरने से होती है मां की कृपा

किशनगंज : शारदीय नवरात्र में शहर की हर गलियां भक्तिमय हो गयी है. घर-घर में कन्या पूजन भी हो रहा है. इस कड़ी में मां का खोईंछा भने का समय भी नजदीक आ गया है. महिलाएं मंगलवार को महाष्टमी में मां का खोंइछा भरेंगी. इसकी तैयारी प्राय: सभी घरों में चल रही है. खोईंछा भरने […]

किशनगंज : शारदीय नवरात्र में शहर की हर गलियां भक्तिमय हो गयी है. घर-घर में कन्या पूजन भी हो रहा है. इस कड़ी में मां का खोईंछा भने का समय भी नजदीक आ गया है. महिलाएं मंगलवार को महाष्टमी में मां का खोंइछा भरेंगी. इसकी तैयारी प्राय: सभी घरों में चल रही है.

खोईंछा भरने के लिए पान, सुपारी, हल्दी, अक्षत, दूब, मिठाई आदि जुटाये जाने लगे हैं. माना जाता है कि मां का खोइछा भरने से माता की असीम कृपा होती है. लोग धन-धान्य से संपन्न होते है. सुख- समृद्धि का घर में वापस होता है. इश्वर वैभव की प्राप्ति होती है. इस दिन मा का सोलह शृंगार करने की भी तैयारी चल रही है. अपने अचल सुहाग की कामना के लिए महिलाएं पूरे जतन के साथ इसकी तैयारी में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >