कंप्यूटर शिक्षा समय की मांग

किशनगंज : गरीब बालिकों को कंप्यूटर की शिक्षा नि:शुल्क प्रदान करने के लिए बालाजी वेलफेयर सोसायटी द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए बालाजी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शंकर माहेश्वरी ने बताया कि बालाजी वेलफेयर सोसायटी विभिन्न सामाजिक कार्यों में सम्मिलित है. ट्रस्ट द्वारा निर्धन बच्चों के लिए स्कूल […]

किशनगंज : गरीब बालिकों को कंप्यूटर की शिक्षा नि:शुल्क प्रदान करने के लिए बालाजी वेलफेयर सोसायटी द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए बालाजी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शंकर माहेश्वरी ने बताया कि बालाजी वेलफेयर सोसायटी विभिन्न सामाजिक कार्यों में सम्मिलित है.

ट्रस्ट द्वारा निर्धन बच्चों के लिए स्कूल चलाया जाता है. साथ ही कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती है. उन्होंने बताया कि आधुनिक युग सूचना एवं प्रौद्योगिकी का युग है. इस दौर में जीवन को सफल बनाने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है. लेकिन इसकी शिक्षा पाना निर्धन बच्चों के लिए काफी कठिन है.

इसलिए इन निर्धन छात्रों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान के लिए इस सेंटर की शुरुआत की गयी है. बालाजी वेलफेयर सोसायटी के सचिव मिक्की साहा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निर्धन छात्रों के लिए विद्यालय चलाया जा रहा है. अब निर्धन बालकों को कंप्यूटर का ज्ञान मिलेगा और वह भी कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर आधुनिक दौर में अपने आपको सफल बना सकती है. इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रकाश बोथरा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >