दवा विक्रेताओं का देशव्यापी बंद आज
किशनगंज : अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर आज बुलायी गयी देशव्यापी बंद के मद्देनजर पूरे जिले की दवा दुकाने पूर्ण रूप से बुधवार को बंद रहेगी. ये जानकारी किशनगंज जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जमील अख्तर एवं सचिव जंगी प्रसाद दास ने दी. उन्होंने बताया कि बंद और हड़ताल को असरदार […]
किशनगंज : अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर आज बुलायी गयी देशव्यापी बंद के मद्देनजर पूरे जिले की दवा दुकाने पूर्ण रूप से बुधवार को बंद रहेगी.
ये जानकारी किशनगंज जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जमील अख्तर एवं सचिव जंगी प्रसाद दास ने दी. उन्होंने बताया कि बंद और हड़ताल को असरदार बनाने के लिए पूरे जिले का भ्रमण किया जा रहा है.
श्री दास ने बताया कि विदेशी कंपनियां ऑन लाइन कारोबार के तहत भारत के दवा बाजार पर कब्जा करना चाहती है. अगर ऐसा हुआ तो आठ लाख दवा कारोबारी और करीब 40 लाख लोग इससे प्रभावित होंगे. साथ ही ऑन लाइन दवा कारोबार से ग्रामीण क्षेत्र में जीवन रक्षक दवाओं का घोेर अभाव होगा.
युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति के शिकार होंगे.
मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा. उन्होंने कहा कि सभी थोक एवं खुदरा दवा प्रतिष्ठान बंद रहेगा. आपातकालीन स्थिति के लिए जिला मुख्यालय स्थित चार दवा दुकानों को अधिकृत किया गया है.
जो जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करायेगी. इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय जैन, राज कुमार छावड़ा, रामबाबू सहा एवं अन्य लोग भी मौजूद थे.