कन्हैयाबाड़ी : एक वोट लोकतंत्र के लिए की सूचना जन जन तक पहुंचाने के निमित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप कार्यक्रम प्रयासरत है़
इसी के दौरान कमलपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 188 सह टीकाकरण स्थल डाकूपाड़ा ऊपर टोला में आंगनबाड़ी सेविका मोहसीना बेगम के नेतृत्व में पंचायत स्वीप केंद्र अलता के बैनर तले जागरुकता सभा का आयोजन मो असफाक आलम की अध्यक्षता में किया गया़
मौके पर पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया व उपस्थित मतदाताओं से बात की जहां मतदताओं ने बूथ दूर होने की समस्या रखा जिसमें श्री यादव ने शालीनता के साथ उन्हें आश्वस्त किया और कहा कि इस चुनाव के बाद इसमें सुधार कर लिया जायेगा.
मौके पर बीएलओ कैशर आलम,साबिर आलम, आंगनबाड़ी सेविका माहेरु प्रवीन, मुस्तरी बेगम वरीय प्रेरक ऐहतशाम एकबाल, ग्रामीण मुस्फिक आलम, मो तनवीर आलम एएनएम किरण कुमारी, उद्दीपिका बिरौनवाला कुमारी के अलावा सभी टोला सेवक, तालीमी मरकज, बीएलओ व ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं.
