अज्ञात पर प्राथमिकी तीन युवक हिरासत में

किशनगंज : शहर की शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा उठाये गये कदम को स्थानीय प्रशासन द्वारा बुरी तरह से कुचले जाने के बाद सोमवार रात्रि नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी नारायण चंद्र दास के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज […]

किशनगंज : शहर की शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों द्वारा उठाये गये कदम को स्थानीय प्रशासन द्वारा बुरी तरह से कुचले जाने के बाद सोमवार रात्रि नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी नारायण चंद्र दास के लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मंगलवार को इस आशय की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल पुलिस संदेह के आधार पर 3 युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है.
उन्होंने बताया कि घटना के पश्चात पुलिस की सतर्कता व चौकसी के कारण स्थिति को फौरन नियंत्रित कर लिया गया था. जबकि स्थानीय लोगों व शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने असामाजिक तत्वों के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए पुलिस को भरपूर सहयोग दिया था. श्री रंजन ने बताया कि सिर्फ निहित स्वार्थ के लिए शहर की सद्भावना को बिगाड़ने की चेष्टा की गयी थी तथा शहर में अफवाहों के बाजार को गर्म किया गया था.
पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है. उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रोकने के लिए रेपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी को बुला लिया गया है.
इस मौके पर श्री रंजन ने अपना व जिले के पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए स्थानीय लोगों से फौरन घटना की जानकारी व अफवाह फैलाने वालों की जानकारी देने की अपील की तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों के आस पास के लोगों से विशेष रू से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने स्थानी लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किशनगंज पुलिस ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >