किशनगंज : घटना को प्रशासन संजीदगी से ले रही है. साथ घटना के साजिश कर्ता की तलाश की जा रही है. प्रशासन इस घटना में किसी सिरफिरे की भूमिका की आशंका पर भी विचार कर रहा है.
इस संबंध में एसपी राजीव ने कहा कि घटना के पीछे चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जायेगा. जांच की जा रही है. धार्मिक स्थल पर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के बाद तनाव फैलाने की मंशा धरी की धरी रह गयी.
शहर के अमन पसंद लोगों ने यह बता दिया कि हम लोग सिरफिरे के मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे. प्रशासनिक व स्थानीय प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों ने उन असामाजिक तत्वों को एक बार फिर संदेश दिया कि हम उनके कुत्सित प्रयास को सफल नहीं होने देंगे.
खासकर जिला पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर और एसपी राजीव रंजन ने बड़ी चतुराई का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों से बात कर उन्हें समझाने का भरपूर प्रयास किया साथ ही सुरक्षा बलों एवं दंडाधिकारियों की तुरंत तैनाती संवेदनशील स्थानों पर की गयी. स्वयं दोनों पदाधिकारी भी प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर हालात का जायजा लेते दिखे.
