सदर अस्पताल से कैदी फरार सीसीटीवी फुटेज पर फिर धराया

प्रतिनिधि : किशनगंज स्थानीय सदर अस्पताल में इलाजरत अपराधी गत गुरुवार देर संध्या पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल कर्मियों के सहयोग से उसे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर गुरुवार रात्रि सदर अस्पताल के कमरा नंबर 26 से पुन: दबोच लिया. घटना के वक्त […]

प्रतिनिधि : किशनगंज स्थानीय सदर अस्पताल में इलाजरत अपराधी गत गुरुवार देर संध्या पुलिस

की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल कर्मियों के सहयोग से उसे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर गुरुवार रात्रि सदर अस्पताल के कमरा नंबर 26 से पुन: दबोच लिया.

घटना के वक्त आरोपी नासीर अली पिता यासीन अली ढोलोगच्छ रामपुर इस्लामपुर निवासी कमरा नंबर 26 में एक कुर्सी के नीचे छिपा बैठा था. गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया, जहां से उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

बताते चलें कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मोतीहारा तालुका स्थित खलसामा गांव निवासियों ने गत मंगलवार को मवेशी चोरी करते हुए नासीर को धर दबोचा था तथा जम कर उसकी धुनाई करने के पश्चात उसे पुलिस के हवाले कर दिया था.

नासीर के गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण पुलिस हिरासत में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. हालांकि पुलिस ने एहतियातन नासीर पर नजर बनाये रखने के लिए तीन पुलिस कर्मियों की तैनाती सदर अस्पताल में कर दी थी. परंतु गुरुवार रात्रि शौच जाने के क्रम में वह पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर फरार हो गया था.

परंतु सदर अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज में उसके अस्पताल से बाहर न निकलता देख पुलिस ने मुख्य द्वार पर पहरा सख्त कर पूरे अस्पताल की सघन तलाशी के क्रम में उसे पुन: अस्पताल से ही बरामद कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >