प्रशासन व राजनी दल जुटे चुनाव में लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी

प्रतिनिधि : किशनगंज विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. पूर्व से लंबित कांडों का निष्पादन जहां तेजी से किया जा रहा है वहीं विभिन्न कांडों के कुल 1235 लोगों के विरुद्ध भी 107 व 116 के तहत कार्रवाई करने […]

प्रतिनिधि : किशनगंज विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है.

पूर्व से लंबित कांडों का निष्पादन जहां तेजी से किया जा रहा है वहीं विभिन्न कांडों के कुल 1235 लोगों के विरुद्ध भी 107 व 116 के तहत कार्रवाई करने में स्थानीय पुलिस जुट गयी है.

इसके साथ ही शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ भी पुलिस ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है.

इस आशय की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा विभिन्न रास्तों पर बेरिकेटिंग कर जिले में प्रवेश करने वाले व जिले से बाहर जोन वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है.
जबकि चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों व मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों को मूलभूत सुविधाओं से लैश करने का कार्य भी द्रूत गति से जारी है.
श्री रंजन ने बताया कि शहर के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व बांग्लादेश से सटे होने के कारण कई संवेदनशील मामलों में पश्चिम बंगाल व नेपाल पुलिस से भी मदद ली जा रही है तथा चुनाव के दौरान एलर्ट रहने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जहां यातायात के सुगम रास्तों पर जीप द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है वहीं ग्रामीण व सड़क विहीन रास्तों पर पुलिस मोटरसाइकिल से लगातार गश्त कर रही है. इस मौके पर श्री रंजन ने मतदाताओं से वोटिंग के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की भी अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >