किशनगंज : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मोतीहारा तालुका स्थित खलसामा गांव में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े मवेशी चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ लिया तथा जम कर उसकी धुनाई कर दी.
घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी तथा आक्रोशित लोगों के चंगुल से पश्चिम बंगाल निवासी चोर नासीर अली पिता यासीन अली रामगंज ठोलागच्छ को छुड़ा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल चोर की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.
