5.965 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. देवी चौक से देसी और रामपुर चेकपोस्ट से विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े गए, जबकि फरिंगगोला चेकपोस्ट से तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

किशनगंज जिले में मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों, अवैध कारोबारियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और चेकिंग के दौरान कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है.

उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवी चौक पर छापेमारी की. यहा से टीम ने 1.3 लीटर देसी शराब बरामद की. इस मामले में संलिप्त दो शराब कारोबारियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरी बड़ी कार्रवाई रामपुर चेकपोस्ट पर की गई. यहा रूटीन चेकिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध को रोका. तलाशी लेने पर उसके पास से 4.665 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

उत्पाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी तस्कर को हिरासत में ले लिया है. तस्करी के अलावा शराब पीने वालों के खिलाफ भी विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. फरिंगगोला चेकपोस्ट पर जांच के दौरान तीन लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. ब्रेथ एनालाइजर से पुष्टि होने के बाद तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >