बिहार: मैट्रिक की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज गल्र्स स्कूल की एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो जाने पर शनिवार की रात अपने घर के समीप एक पेड़ पर रस्सी बांध कर कथित तौर पर फांसी लगा ली. बहादुरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि मृतक छात्रा का नाम […]

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज गल्र्स स्कूल की एक छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में असफल हो जाने पर शनिवार की रात अपने घर के समीप एक पेड़ पर रस्सी बांध कर कथित तौर पर फांसी लगा ली.

बहादुरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि मृतक छात्रा का नाम सोनी कुमारी (15) है और वह चंदेवार गांव निवासी दिवंगत शिवलाल सिंह की पुत्री थी. उन्होंने बताया कि मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मालूम हो कि कल ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. जानकारी के मुताबिक परीक्षा परिणाम के आने के बाद से ही अपनी असफलता को लेकर छात्रा परेशान थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >