महादलितों को जमीन पर नहीं मिला दखल

नरपतगंज: प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित ऋषिदेव टोला में वर्षो पूर्व जारी विवाद शांत नहीं हो रहा है. बिहार सरकार के निर्देश पर तीन वर्ष पूर्व अंचल पदाधिकारी नरपतगंज ने विवादित दो एकड़ 75 डिसमिल जमीन 78 महादलित परिवार के बीच तीन-तीन डिसमिल प्रति परिवार बांटी थी. लेकिन पूर्व से […]

नरपतगंज: प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित ऋषिदेव टोला में वर्षो पूर्व जारी विवाद शांत नहीं हो रहा है. बिहार सरकार के निर्देश पर तीन वर्ष पूर्व अंचल पदाधिकारी नरपतगंज ने विवादित दो एकड़ 75 डिसमिल जमीन 78 महादलित परिवार के बीच तीन-तीन डिसमिल प्रति परिवार बांटी थी.

लेकिन पूर्व से इस जमीन पर दर्जनों दूसरे लोगों का कब्जा होने के कारण आज तक इस पर महादलित परिवारों का दखल कब्जा नहीं हो पाया है. हालांकि इस जमीन पर कब्जा के लिए महादलितों ने कई बार प्रयास किया है, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं.

शनिवार को भी दर्जनों महादलित परिवार ने इस जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया, पर वे सफल नहीं हो पाये. इसके बाद दर्जनों की संख्या में महादलित महिलाओं ने थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष को आपबीती सुना न्याय की गुहार लगायी.
भूमिहीन महादलित परिवार की कलिया देवी, सुरेंद्र ऋषिदेव, चनिया देवी, मंजू देवी, देवकी देवी, रेखा देवी, ननकी देवी आदि ने बताया तीन वर्ष पूर्व सीओ द्वारा जमीन दी गयी थी, पर आज तक जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया. इसके कारण सभी परिवार नहर पर रहने को विवश हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >