सड़क व घरों में जमा है नाला का गंदा पानी, नप प्रशासन उदासीन

फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 13 के दरभंगिया टोला में नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण वार्डवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इसके काकरण वार्ड वासियों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है. लोगों के आंगन में भी गंदा पानी जमा हो गया है. जल-जमाव व इसक ी सड़ांध से […]

फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद वार्ड संख्या 13 के दरभंगिया टोला में नाला का गंदा पानी जमा रहने के कारण वार्डवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इसके काकरण वार्ड वासियों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है. लोगों के आंगन में भी गंदा पानी जमा हो गया है. जल-जमाव व इसक ी सड़ांध से लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है. यहीं नहीं इस पानी में पलने वाले मच्छरों के काटने से अब लोग बीमार भी होने लगे हैं. घर, आंगन व चापाकल पर पानी लगे रहने के कारण चापाकल से भी दूषित पानी निकल रहा है. इसके कारण लोग अपने घरों में खाना भी नहीं बना पा रहे हैं.
बोले वार्डवासी
जल जमाव से त्रस्त वार्डवासी चुन्नु कलाम, मदारा वाली, मुन्नी, हसीना खातून, कौशर, शहजादी, कलाम, कल्लु, अकबर, छेदी ठाकुर, जहांगीर, बबलू, शौकत, दुखी साह, प्रभु नाथ, राजेंद्र सहित अन्य ने बताया कि विगत चार महीने से नाला का गंदा पानी घर-आंगन व सड़क पर जमा है. इसमें कीड़े हो गये हैं तथा मच्छरों की संख्या बढ़ गयी है. कई बार नप प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी, पर परेशानी दूर नहीं हो रही है. संक्रामक रोग फैलने की आशंका बढ़ गयी है. रमजान का पवित्र महीना आ रहा है. लोगों को इसी गंदे पानी से होकर नमाज व तराबीह पढ़ने जाना होगा. वार्ड की महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार की शाम भी नप के मुख्य पार्षद के आवास का पीड़ित वार्ड वासियों ने घेराव किया, पर हमेशा की तरह आश्वासन ही मिला. वार्ड वासियों ने बताया कि नप प्रशासन केवल टैक्स लेना जानती है, पर उस अनुपात में नप क्षेत्र के लोगों को सुविधा देने में कतराती है. वार्ड वासियों ने बताया कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसके लिए वार्ड वासी आंदोलन पर उतारू होंगे.
कहते हैं मुख्य पार्षद
नप के मुख्य पार्षद अनूप कुमार जायसवाल ने बताया कि वार्ड 13 दरभंगिया टोला में जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है. समस्या के समाधान के लिए नाला का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करा दिया जायेगा. कार्य योजना बना चुकी है. तत्काल कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >