किशनगंज पुलिस के विशेष अभियान में 47 आरोपित गिरफ्तार

जिले में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी और वाहन चोरी के खिलाफ किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी है

766.99 ग्राम मादक पदार्थ व 437.460 लीटर शराब शराब भी जब्त

किशनगंज

. जिले में अपराध नियंत्रण, मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी, पशु तस्करी और वाहन चोरी के खिलाफ किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान जारी है. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई में एक सप्ताह में विभिन्न मामलों में 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, 766.99 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है, वाहन जांच में 2 लाख 38 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. विशेष अभियान लगातार एक जून से सात जून तक चलाया गया. साप्ताहिक उपलब्धियों के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 437.460 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर देशी शराब भी जब्त की गयी. अभियान के दौरान पुलिस ने दो कार, दो मवेशी तथा दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं. चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों में 28 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. इसके साथ ही पुलिस ने 52,468 रुपये भारतीय मुद्रा तथा 1 लाख 53 हजार 255 रुपये नेपाली मुद्रा भी जप्त किया है. बरामदगी के दौरान पुलिस के हाथ एक जोड़ी चांदी का पायल, एक चांदी की सिकड़ी और नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल होने वाले चार इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी लगे हैं. एसपी संतोष कुमार ने कहा कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. लगातार कार्रवाई से बदमाशों और तस्करों में हड़कंप का माहौल है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >