स्टेशन परिसर से हटा अतिक्रमण

किशनगंज: रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को विस्तारीकरण कार्य में अवरोधक बन रहे अवैध झुग्गी झोपड़ी वासियों पर रेलवे ने अतिक्रमण का डंडा चलाया. चिलचिलाती गर्मी में सर से साया हट जाने को ले एनएच किनारे स्थित कुली बस्ती वासियों ने घटना का आंशिक विरोध भी किया, परंतु घटना स्थल पर रेलवे के वरीय पदाधिकारी […]

किशनगंज: रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को विस्तारीकरण कार्य में अवरोधक बन रहे अवैध झुग्गी झोपड़ी वासियों पर रेलवे ने अतिक्रमण का डंडा चलाया. चिलचिलाती गर्मी में सर से साया हट जाने को ले एनएच किनारे स्थित कुली बस्ती वासियों ने घटना का आंशिक विरोध भी किया, परंतु घटना स्थल पर रेलवे के वरीय पदाधिकारी के साथ साथ आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों के उपस्थित रहने के कारण उनकी आवाज दब कर रह गयी. देखते ही देखते पूरा का पूरा इलाका मलबे की ढेर में तब्दील हो गया.

स्थानीय लोगों का आरोप था कि रेलवे कॉलोनी के कई लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे अवैध झोपड़ियां बना ली है तथा इसे भाड़े पर लगाकर अवैध उगाही कर रहे है. परंतु रेलवे प्रशासन कभी भी उनकी झोपड़ियों को नहीं हटाता है.

एडीएन एके सिंह ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार रेलवे जमीन अतिक्रमण मुकत करा रही है. बहुत जल्द रेलवे अपनी सारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करा लेगी. इस मौके पर आरपीएफ के पीके डाकुआ, आरपी मीणा सहित कई अन्य रेल कर्मी व आरपीएफ, जीआरपी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >