बिहार को विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं नरेंद्र मोदी

पूर्णिया/किशनगंज: केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण सह संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पूर्णिया व किशनगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने बिहार में सुशासन की सरकार बनाने का आह्वान किया. मंगलवार को ‘जन कल्याण पर्व’ कार्यक्रम के तहत नकवी ने किशनगंज […]

पूर्णिया/किशनगंज: केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण सह संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पूर्णिया व किशनगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने बिहार में सुशासन की सरकार बनाने का आह्वान किया. मंगलवार को ‘जन कल्याण पर्व’ कार्यक्रम के तहत नकवी ने किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार व पूर्णिया में पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

श्री नकवी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया. किसी सरकार के लिए एक साल बहुत कम समय होता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है. जितने पैसे केंद्र व राज्य सरकार के पास हैं, यदि वह पैसा गरीबों तक पहुंच जाये, तो गरीबी खत्म हो जायेगी. गरीबों के नाम पर, अल्पसंख्यकों के नाम पर केंद्र सरकार ने अरबों रुपये दिये लेकिन किशनगंज के लोगों को इसका फायदा नहीं हुआ. पैसा आता है, लेकिन सेक्युलरिज्म के ठेकेदार गरीबों तक पहुंचने नहीं देते, यदि पैसा पहुंच जायेगा तो उनके सेक्युलरिज्म की दुकानदारी बंद हो जायेगी.

बैठक को संबोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि गरीबों के आर्थिक समायोजन एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए जन-धन योजना, सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन योजना शुरू किया गया है, जो काफी लोकप्रिय भी है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सुक न्या समृद्धि व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना चलाया जा रहा है. किशनगंज के कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल ने मंत्री का स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >