फारबिसगंज में भी तूफान ने मचायी तबाही

फारबिसगंज. सोमवार की देर रात फारबिसगंज शहरी सहित आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में आये तूफान ने भारी तबाही हुई है. तेज बारिश व तूफान में आशियाना को उजड़ते देख बचाने का प्रयास करने वाले कई लोग घायल हो गये. सोमवार की रात लगभग 1.10 बजे आये तूफान से प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के बैजनाथपुर साह […]

फारबिसगंज. सोमवार की देर रात फारबिसगंज शहरी सहित आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों में आये तूफान ने भारी तबाही हुई है. तेज बारिश व तूफान में आशियाना को उजड़ते देख बचाने का प्रयास करने वाले कई लोग घायल हो गये. सोमवार की रात लगभग 1.10 बजे आये तूफान से प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के बैजनाथपुर साह टोला वार्ड संख्या आठ में मो असलम पिता अब्दुर रहीम के दरवाजे पर लगा जामुन का पेड़ उनके किराना के दुकान सहित मकान पर गिर गया.

इस घटना में मो असलम, मो तनवीर आलम सपरिवार किसी प्रकार अपनी जान बचाने में सफल हुए. जबकि ढोलबज्जा वार्ड संख्या पांच में तूफान ने साजुल खान, खुशनदी, इजहार आलम, रहमतुल्लाह, तौहीद, मोसेब खान, शौकत, साबिर खान, मो आरिफ का घर क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं एक मदरसा की भी दीवार धराशायी हो गयी. प्रखंड के पीपरा पंचायत में सदर पब्लिक स्कूल, मो सिराज, मो मुसलिम, मो अलाउद्दीन, मो अजीज, मनोज साह के भी आशियाने तेज आइ तूफान में उजड़ गये.

इधर शहर के वार्ड संख्या नौ आंबेडकर कॉलोनी में भी तूफान के दौरान शंभु मरीक, अजय मरीक के घर पर नीम का पेड़ गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गये. वार्ड संख्या आठ स्थित प्रेम टॉकिज के समीप रेडिमेड टॉप स्टार टेलर जकाउल्लाह के प्रतिष्ठान, माई नूडल्स का गोदाम, गंगा दास के घर का सभी टीन उड़ गया. घर में मौजूद लोगों ने चौकी व पलंग के नीचे जाकर जान बचाया. उजड़ते आशियाना को बचाने के क्रम में दरभंगिया टोला निवासी मो अबू लैश पिता वसीर अंसारी व पीपरा वार्ड संख्या 10 निवासी सुकदेव मंडल पिता रामानंद मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि रात आये तूफान के बाद जहां लोग परेशान थे वहीं कई जगहों पर चोरों ने घरों से उड़े टीन को चुरा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >