कर्बला मैदान में नव निर्वाचित विधायक का किया अभिनंदन

पोठिया : एआइएमआइएम के विधायक कमरुल होदा के अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान के निकट किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम में कहा गया की जीतने के बाद ही यह कार्यक्रम होना था. पर चुनाव जीतने के उपरांत हर गांव […]

पोठिया : एआइएमआइएम के विधायक कमरुल होदा के अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान के निकट किया गया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में कहा गया की जीतने के बाद ही यह कार्यक्रम होना था. पर चुनाव जीतने के उपरांत हर गांव हर आदमी से मिलने का कार्यक्रम किया गया है. इसलिए सभा में बिलंब हुआ. सारे लोगों की मेहनत का नतीजा था कि मैं यह चुनाव जीत पाया. मैंने विधानसभा के सात दिनों के कार्यकाल के दौरान आठ प्रश्न उठाये.
इसमें पोठिया- चिचुवाबाड़ी सात किलोमीटर पीडब्ल्यूडी सड़क का चौड़ीकरण, पोठिया अंचल में लंबित वाद की निपटारा का मामला, बिजली की समस्या आदि शामिल रहा. इसी प्रकार ब्लॉक में दलाली का मामला, मनरेगा में पीओ की मनमानी का मामला को भी उठाया और बहुत जल्द ब्लॉक में बैठक कर स्थिति सुधारने की बात कही.
वहीं लोगों का शौचालय निर्माण करने के उपरांत भी पेमेंट नहीं मिलने के मामले पर उन्होंने बहुत जल्द बीडीओ के साथ बैठक कर समस्या का हल करने की बात कही. मौके पर पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ कार्यकर्ता तकी सरवर मो इसहाक, जफीर आलम, रिजवान आलम, प्रखंड अधयक्ष इम्तियाज आलम, नुरुल इस्लाम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >