किशनगंज : किशनगंज विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी. अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, एएमआईएम व सीपीआईएम समेत चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.
अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
किशनगंज : किशनगंज विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी. अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, एएमआईएम व सीपीआईएम समेत चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. आगामी 21 अक्तूबर को किशनगंज में […]

आगामी 21 अक्तूबर को किशनगंज में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन कुल आठ उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया. नामंकन करने वालों में एनडीए के प्रत्याशी के रूप में भाजपा से स्वीटी सिंह, यूपीए के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस से सईदा बानो, एआइएमआइएम से कमरुल होदा, सीपीआई(एम) से फिरोज आलम के अलावे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार इमरान आलम, एआईएमआईएम के बागी प्रत्याशी मो तसीरूद्दीन, एहशाम नाजिर एवं छोटेलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि नामंकन के लिये 30 सितंबर को तीन बजे अपराह्न तक समय निर्धारित था. निर्धारित समय सीमा के भीतर जो भी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंच गए थे, उन लोगों का नामांकन लिया गया है.
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन के लिये विगत शुक्रवार तक नौ उम्मीदवार ने एनआर कटाया था. सोमवार को एक उम्मीदवार के द्वारा एनआर कटाने के उपरांत एनआर कटने वाले लोगों की कुल संख्या 10 हो गई है. एनआर कटाकर नामांकन नहीं करनेवालो में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद एवं किसान ग्रुप मजदूर यूनियन के मो नसीमुद्दीन शामिल हैं.
बता दें कि किशनगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद 23 सितंबर से नामांकन शुरू हुआ था. अंतिम दिन कुल आठ उम्मीदवारों ने ताल ठोकी. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि एक अक्तूबर को स्क्रूटनी, 03 अक्तूबर को नाम वापसी, 21 अक्तूबर को मतदान व 24 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी.