डूबने से युवक की मौत

ठाकुरगंज : सोमवार सुबह भात डाला पोखर में एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है. घटनाक्रम के बाबत बताया जाता है कि सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ साइकिल में निकला मल्हाह पट्टी का रवि कुमार भातडाला पोखर के पास पहुंचने के बाद हाथ मुंह धोने के लिए […]

ठाकुरगंज : सोमवार सुबह भात डाला पोखर में एक युवक के डूब जाने से उसकी मौत होने का मामला सामने आया है. घटनाक्रम के बाबत बताया जाता है कि सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ साइकिल में निकला मल्हाह पट्टी का रवि कुमार भातडाला पोखर के पास पहुंचने के बाद हाथ मुंह धोने के लिए पोखर के नजदीक गया, तो पोखर की सीढ़ियों पर फैली काई से फिसल कर पोखर में गिर गया.

काफी गहरे इस पोखर में डूबने के बाद जब साथ गये युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर रवि को पोखर से निकाला और उसे तुरंत ठाकुरगंज हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताते चलें हाल ही में भातडाला पोखर के सौंदर्यकरण के बाद स्थानीय लोगों ने पोखर की गहराई और पोखर में हुए सीड़ियों के निर्माण के बीच सामंजस्य नहीं होने की बात कहते हुए किसी बड़ी घटना की आशंका प्रकट की थी.
लोगों का कहना था की पोखर की गहराई बहुत ज्यादा है लेकिन सीढ़ियों का निर्माण पूरी गहराई तक नहीं किया गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर पंचायत से मांग की है कि आने वाले दिनों में जब दुर्गा पूजा विसर्जन और इस पोखर में छठ पूजा मनाया जायेगा किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए तुरंत पहले ही कोई कदम उठा लिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >