20 वर्ष बाद साथ निभाने के बाद दिया तलाक, भा गयी भाभी; किया निगाह, हुआ गिरफ्तार

किशनगंज : तीन तलाक पर नये कानून बनने के बाद भी ये मामला रुकने से बजाय बढ़ता ही जा रहा है. दो दशक तक दांपत्य जीवन जीने के बाद मोबाइल से पत्नी को तलाक देकर भाभी से निकाह करने का नया और अजीबोगरीब मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है.एक देवर ने अपनी विधवा […]

किशनगंज : तीन तलाक पर नये कानून बनने के बाद भी ये मामला रुकने से बजाय बढ़ता ही जा रहा है. दो दशक तक दांपत्य जीवन जीने के बाद मोबाइल से पत्नी को तलाक देकर भाभी से निकाह करने का नया और अजीबोगरीब मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है.एक देवर ने अपनी विधवा भाभी के प्यार में फंसकर उससे शादी रचा ली,और अपनी पहली पत्नी को मोबाइल के जरिये तलाक दे दिया. जानकारी होने के बाद चंडीगढ़ से किशनगंज पहुंच पहली पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के बलुआडांगी का है. आरोपित नाजिम अपनी पत्नी नूरजहां और चार बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहकर कारोबार करता था. शादी के 20 वर्ष बीत चुके थे. दोनों की जिंदगी अच्छी बीत रही थी.
नाजिम पिछले महीने चंडीगढ़ से अकेले किशनगंज आया था. इसी बीच उसे अपनी विधवा भाभी तकसरुन से प्यार हो गया. इसके बाद उसने मोबाइल के माध्यम से अपनी पत्नी नूरजहां को तीन तलाक देकर अपनी विधवा भाभी तकसरुन से शादी रचा लिया.
जब इस बात की भनक नूरजहां को लगी तो वह चंडीगढ़ से चलकर किशनगंज अपने ससुराल पहुंच गयी. इधर, ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया. साथ ही उसे धमकी भी दी कि तलाक के बाद तुम्हारा यहां क्या काम.
अब घर पर कदम रखोगी तो जिंदा नहीं बचोगी. इसके बाद पीड़िता नूरजहां किशनगंज एसपी के यहां न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची. एसपी के निर्देश पर महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया. महिला थाना में कांड संख्या-34/2019 में भादवि की धारा- 341,323,498ए,494,34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कहते हैं एसपी
ट्रिपल तलाक के नये प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
एसपी कुमार आशीष, किशनगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >