आयरन युक्त पानी पीने को विवश भातगांव पंचायत

विवेक, गलगलिया : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का लाभ अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है. फलस्वरूप लोगों को शुद्ध पेय जल मिलना सपना जैसा लगने लगा है. भातगांव पंचायत मुख्यमंत्री साथ निश्चय नल जल योजनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ठाकुरगंज […]

विवेक, गलगलिया : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का लाभ अब तक धरातल पर नहीं उतर सका है. फलस्वरूप लोगों को शुद्ध पेय जल मिलना सपना जैसा लगने लगा है.

भातगांव पंचायत मुख्यमंत्री साथ निश्चय नल जल योजनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ठाकुरगंज प्रखंड के भातगाव पंचायत में इन दिनों लोगो आयरन युक्त पानी पीने को बेबस है ग्रामीण इलाकों को सशक्त बनाने और लोगों को बेहतर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सात निश्चय योजना के तहत प्रमुख योजनाओं का संचालन किया जाना था.
लेकिन आजादी के 70 सालों बाद भी कालापानी के नाम से जाना जाने वाले इस पंचायत को पूर्व की सरकार मुक्ति नहीं दिला पायी है. इसलिए बिहार सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 तक हर-घर मुफ्त शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए संकल्पित है.
परंतु मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में हर घर नल जल योजना का लाभ अब तक धरातल पर नहीं उतर सका. इसके फलस्वरूप लोगों के लिए शुद्ध पेय जल मिलना सपना जैसा लगने लगा है.
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना में कार्य ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव में अभी तक शुरू नहीं होने और कार्य में धीमी रफ्तार जिससे लोगो को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है. जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है, पंचायती राज विभाग ने इसे सभी वार्ड में चालू करने की सुकृति भी दे दी है. लेकिन ठेकेदार और पीएचडी विभाग के मनमर्जी से इन योजनाओं में काम बहुत धीमी गति यानी ना के बराबर हो रही है.
पंचायती राज विभाग ने योजनाओं को चिह्नित कर वार्ड में जल्द से जल्द कार्य करवाने और इसकी स्थिति सुधारने लिए सख्त हिदायत दी है लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. चूंकि सात निश्चय योजना को पूरा करने के लिए एक साल का ही समय अब बचा है. इसलिए संबंधित योजनाओं को पूरा करने और समय से जनता को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाना था. लेकिन अब वह भी नजर नहीं आ रही है.
लापरवाही के कारण आज तक ये महत्वाकांक्षी योजना हवा हवाई बनकर रह गयी है. किसी को कोई मलतब ही नहीं कोई अफसर इसकी जिम्मेदारी लेने से भाग रहे है़ आज ऐसी स्थिति है जिसके कारण सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने के लिए कोई ठोस कदम भी नहीं उठाये जा रहे है़
कहते हैं मुखिया
पीएचडी विभाग की लापरवाही के कारण आज तक यह महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. भातगाव पंचायत की अनदेखी की जा रही है. जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है़ इस पंचायत में 16 वार्ड है वार्ड नंबर 01 में कार्य शुरू भी हुआ था. लेकिन लेकिन आधा कार्य होने के बाद बंद हो गया है.
मीरा देवी, ग्राम पंचायत भातगंव की मुखिया
कहते हैं जेई
कुछ उपकरण के अभाव में कार्य में देरी हो रही है. दो तीन दिन के अंदर सारे उपकरण आ जायेंगे.
कैलाशपति राम,जेई
कहते हैं अधिकारी
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. यह पीएचडी का मामला है़ आप जेई से संपर्क कर ले. उन्होंने कहा कि प्रखंड के कई पंचायत में नल जल का कार्य शुरू हो गया है. जल्द ही संबंधित पंचायत में कार्य शुरू कर दिया जायेगा.
श्रीराम पासवान,बीडीओ, ठाकुरगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >