जांच के दौरान वाहन से 13 लाख रुपये बरामद, जांच जारी

रुपये बंगाल के एक व्यापारी के बताए जाते है

किशनगंज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर फरिंगोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार की रात्रि को बंगाल से आ रहे एक वाहन से 13 लाख रुपया जब्त किया है. वाहन में सवार व्यक्ति से रुपये को लेकर पूछताछ की गयी लेकिन युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इससे संबंधित किसी प्रकार का कागजात भी वह नहीं दिखाया गया. रुपए का कागजात नहीं दिखाने पर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने इस राशि को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी एनके टुडू के नेतृत्व में की गयी. फिलहाल जब्त किए गए रुपए को सदर थाना की पुलिस के हवाले किया गया है. बताया जाता है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किशनगंज सदर थाना की पुलिस सोमवार रात्रि को मजिस्ट्रेट के साथ फरिंगोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. तभी जांच के दौरान रुपया बरामद किया गया. रुपये बंगाल के एक व्यापारी के बताए जाते है जिसमें से कुछ रुपये महाजन को देने थे तथा शेष राशि बैंक में जमा करनी थी. इधर पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम विशाल राज के निर्देश पर वाहनों की जांच की जा रही है. पचास हजार रुपए से ज्यादा की रकम बिना वैध दस्तावेज के ले जाया जाना जांच के दायरे में आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >