अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग में सौरभ ने किया 29 अंक का इजाफा

किशनगंज : जिले के खिलाड़ी तथा तेघरिया निवासी सुबोध कुमार श्रीवास्तव एवं पूनम कुमारी के पुत्र सौरभ कुमार ने अपने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय फिडे शतरंज रेटिंग 1261 में 29 अंक का इजाफा कर लिया है़ मौका था ओडिशा के भुवनेश्वर में विगत 3 जून को संपन्न की गई 12वीं किट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2019 का. इस […]

किशनगंज : जिले के खिलाड़ी तथा तेघरिया निवासी सुबोध कुमार श्रीवास्तव एवं पूनम कुमारी के पुत्र सौरभ कुमार ने अपने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय फिडे शतरंज रेटिंग 1261 में 29 अंक का इजाफा कर लिया है़ मौका था ओडिशा के भुवनेश्वर में विगत 3 जून को संपन्न की गई 12वीं किट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2019 का.

इस अंतरराष्ट्रीय बिलो -1900 की शतरंज प्रतियोगिता में इन्होंने झारखंड के 1068 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी कादंबिनी घदाई ओडिशा के 1466 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी चौधरी आशुतोष कर्नाटक के 1147 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अनिमेष सबत को पराजित करने में सफलता पाई़ इन्होंने तमिलनाडु के अनरेटेड खिलाड़ी आदेश मिश्रा को भी पराजित किया़
साथ ही उत्तर प्रदेश के 1068 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी तसना अग्रवाल एवं पश्चिम बंगाल के 1452 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी तुषार बरुआ को बराबरी पर रोका़ इस प्रकार इस प्रतियोगिता में कुल 297 प्रतिभागियों के बीच खेलते हुए इन्होंने 11 में से 5 अंक अर्जित की तथा उन्हें 156 वां स्थान प्राप्त हुआ़ उक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं सौरभ के निजी कोच कमल कर्मकार ने दी़
अपने खिलाड़ी की सफलता पर जिला शतरंज संघ परिवार के सुनील कुमार जैन, उमेश अग्रवाल, रवी रॉय, एके जूलियाना, आलोक कुमार, अपूर्वा कुंडू, मनीष जैन, डॉ शेखर जालान, मंजू देवी दुग्गर, मोहम्मद हबीब उर रहमान, बजरंग लाल भूतरा, अविनाश अग्रवाल, डॉ अतुल वैद्य, मोहम्मद अंसार आलम, डॉक्टर नवाज हसन, डॉ शैलेंद्र मनीष कासलीवाल, मुनव्वर रिजवी, प्रकाश कुमार, गणेश मोहम्मद, सादिक अनवर, नारायण साहा, धनंजय जायसवाल, सलीम मंजर, दीपक दास, डॉ सौरभ कुमार, श्रवण सिंघल, गौतम कुमार सिंह, डॉ नुसरत जहां, मोहम्मद इफ्तेखार अहमद, संजय किल्ला, डॉक्टर शालिनी प्रसाद, अजय अजमेरा, शाहिद रब्बानी, रंजन चक्रवर्ती, शुभाशीष आचार्य सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में और आकर्षक परिणाम देने हेतु प्रेरित किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >