प्रमंडल में सर्वाधिक किशनगंज जिले में अवैध राशि की रिकवरी व आचार संहिता के मामले दर्ज

किशनगंज : पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों में सबसे अधिक अवैध राशि की रिकवरी एवं सबसे अधिक आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ इसके लिए प्रमंडलीय बैठक में किशनगंज जिला पदाधिकारी की सराहना की गयी़ अनुमंडल पदाधिकारी शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि जिले में अब तक 30 लाख रुपये […]

किशनगंज : पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों में सबसे अधिक अवैध राशि की रिकवरी एवं सबसे अधिक आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ इसके लिए प्रमंडलीय बैठक में किशनगंज जिला पदाधिकारी की सराहना की गयी़

अनुमंडल पदाधिकारी शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि जिले में अब तक 30 लाख रुपये की रिकवरी एवं आचार संहिता के मामले में 364 रिमुवल की कार्रवाई एवं 14 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ छह माह से अधिक समय के वारंटी के मामले में प्रमंडलीय आयुक्त ने नोटिस तामिला कर सीसीए और जिला बदर का प्रस्ताव लेने का निर्देश दिया है़
चुनाव के दौरान रामनवमी चैती छठ एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी ने अतिरिक्त बल की मांग की है़ प्रमंडलीय आयुक्त ने विशेष सतर्कता व निगरानी का निर्देश दिया है़ जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बल की मांग की है़ चुनाव के दौरान सभा एवं अन्य कार्यक्रम प्रचार वाहन के संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिये कि विधिवत फार्म में ही अनुमति प्रदान किये जाये.
ईवीएम एवं वीवी पैड के संबंध में डीएम ने अवगत कराया कि आवश्यकता से 15 प्रतिशत ईवीएम एवं वीवी पैड सुरक्षित रखे गये है़ चुनाव में 92 सेक्टर मैजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किये गये है़ मतदान के सभी सेक्टर मैजिस्ट्रेट के पास एक एक ईवीएम और वीवी पैड साथ रहेगा़
जहां कहीं भी ईवीएम या वीवी पैड में कोई कोई खराबी आयेगी और उसे बदलने की आवश्यकता महसूस होगी तो तुरंत उसे बदल दिया जायेगा़ इसके अलावे 98 मास्टर ट्रेनर पूरे जिले में मतदान के दिन प्रतिनियुक्त किये जायेंगे़ जिस बूथ पर मास्टर ट्रेनर की आवश्यकता होगी तुरंत नजदीकी मास्टर ट्रेनर को मतदान केंद्र पर भेजा जायेंगा़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >