मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार

बिशनपुर : आम निर्वाचन-2019 के तहत कोचाधामन प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर गुरुवार को मध्य विद्यालय सोन्था में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सावित्री कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मतदान केन्द्र स्तरीय संबंधित विद्यालय व मदरसा के प्रधानाध्यापक, हेड मौलवी, […]

बिशनपुर : आम निर्वाचन-2019 के तहत कोचाधामन प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को लेकर गुरुवार को मध्य विद्यालय सोन्था में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सावित्री कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई.

बैठक में मतदान केन्द्र स्तरीय संबंधित विद्यालय व मदरसा के प्रधानाध्यापक, हेड मौलवी, प्रधान शिक्षक सहित सभी संकुल समन्वयक मौजूद थे. आयोजित बैठक में बीइओ सावित्री कुमारी ने कहा कि 18 अप्रेल को लोकसभा चुनाव का मतदान होना निर्धारित है.
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बुनियादी मूलभुत सुविधा जैसे बिजली, महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालय, शुद्ध पेयजल की सुविधा, फर्नीचर, यथा रैम्प, बैकल्पिक लाईट आदि की व्यवस्था करने निर्देश बीईओ ने दिया. वहीं बीईओ ने एक सप्ताह के अंदर मतदान केंद्रों पर मूलभुत सुविधा से संबंधित प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया .
मौके पर बीईओ सावित्री कुमारी, लेखापाल शंभु शरण, डीडीओ योगेन्द्र मांझी, सादिर आलम, बीआरपी सबीह सरवर, संकूल समन्वयक सईद अख्तर, शहरवर्दी, तंजीर अरशद, अवेश करनी सहित सभी संबंधित मतदान केंद्र के प्रधान शिक्षक, हेड मौलवी, संकूल समन्वयक मौजूद थे.
शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में मतदान कराने को लेकर प्रखंड में विभिन्न कोषांग का गठन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >